नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर: कई ट्रेनों का आंशिक समापन, ठहराव निरस्त और मार्ग परिवर्तन

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर: कई ट्रेनों का आंशिक समापन, ठहराव निरस्त और मार्ग परिवर्तन

मुकेरियां और गोंडा-बुढ़वल सेक्शन में तकनीकी कार्यों के चलते रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

रेल प्रशासन ने यात्रियों को महत्वपूर्ण सूचना देते हुए बताया है कि जम्मू मंडल के मुकेरियां स्टेशन तथा उत्तर पूर्वी रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इन कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभिक स्टेशन बदला गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और एक ट्रेन को पुनर्निर्धारित किया गया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22942 शहीद कैप्टन तुषार महाजन?इंदौर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित गंतव्य की बजाय जालंधर कैंट तक ही जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 22941 इंदौर जंक्शन?शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 29 जून 2026 को अपने निर्धारित स्टेशन की बजाय जालंधर कैंट से ही रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन?दुर्ग एक्सप्रेस 2 जुलाई 2026 को जालंधर कैंट से शुरू होगी, जबकि गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग?शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 30 जून 2026 को जालंधर कैंट तक ही संचालित की जाएगी।

इसके अलावा मुकेरियां स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी समाप्त कर दिया गया है। इनमें सूबेदारगंज?श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, चेन्नई सेंट्रल?श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, पुणे?जम्मू तवी और डॉ. अम्बेडकर नगर?श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

वहीं दूसरी ओर उत्तर पूर्वी रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 15066 पनवेल?गोरखपुर एक्सप्रेस 6 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक परिवर्तित मार्ग बाराबंकी?अयोध्या कैंट?मनकापुर?बस्ती?गोरखपुर होकर चलेगी। इस दौरान मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

इसके अलावा पुणे?गोरखपुर स्पेशल, गोरखपुर?पुणे स्पेशल, आनंद विहार?सहरसा स्पेशल, गोरखपुर?छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल, सहरसा?आनंद विहार एक्सप्रेस और कटिहार?दिल्ली एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे ने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को 10 जुलाई 2026 को 4 घंटे (240 मिनट) पुनर्निर्धारित किया गया है।

रेल प्रशासन ने कहा है कि ये बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संरचना के विकास के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।