पीलीभीत में सड़क पर शराब की दुकानों को हटाने को लेकर गांव की सैकड़ो महिलाओं ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन। महिलाओं ने देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में घुसकर शराब की बोतल और क्वार्टरों को जम

रिपोटर/राजेश गुप्ता
लोकेशन/ पीलीभीत
मोबाइल नंबर 9719672920


पीलीभीत में सड़क पर शराब की दुकानों को हटाने को लेकर गांव की सैकड़ो महिलाओं ने किया उग्र विरोध प्रदर्शन।

महिलाओं ने देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में घुसकर शराब की बोतल और क्वार्टरों को जमकर तोड़ा?फोडा।

लाखों की शराब से भरी बोतलों को महिलाओं ने दुकान में घुसकर तोड़ा।

काफी देर होता रहा शराब की दुकानों में आक्रोषित महिलाओं का हंगामा।

महिलाओं का आरोप अधिकारियों से शराब की दुकानों को हटाने के लिए कई बार शिकायत पत्र दिया गया मगर कोई भी हल नहीं निकला।हम लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है,शराब पीने वाले व्यक्ति हमें तरह-तरह की बातें कहते हैं, अश्लील इशारे करते हुए फबतियाँ कसते हैं।हमारे गांव के आदमी भी सारा पैसा शराब में उड़ा देते हैं कई बार शिकायत की मगर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं के द्वारा किया गया यह सारा विरोध प्रदर्शन, शराब की बोतलों की तोड़फोड़ एक षड्यंत्र के द्वारा कराया गया है।


मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

शराब की दुकान में घुसकर लाखों रुपए की शराब की बोतलें तोड़कर नष्ट करने एवं दुकान में शराब बिक्री की रखी नकदी की लूटपाट करने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा की तैयारी।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ललौरी खेड़ा का मामला।