मुरादाबाद में पशुपति डिस्टिलरी यूनिट पर फायर विभाग की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का कराया गया अभ्यास

मुरादाबाद में पशुपति डिस्टिलरी यूनिट पर फायर विभाग की मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का कराया गया अभ्यास

मुरादाबाद में आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पशुपति डिस्टिलरी यूनिट में विशेष मॉक ड्रिल एवं इवैक्यूएशन ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित बचाव और त्वरित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया।

यह मॉक ड्रिल जिलाधिकारी मुरादाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के आदेशानुसार आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजीव कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में किया गया।

ड्रिल के दौरान प्रभारी अग्निशमन केंद्र ठाकुरद्वारा मोहित कुमार ने टीम के साथ पशुपति डिस्टिलरी यूनिट में पहुंचकर कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में भवन खाली कराने, आग पर काबू पाने, बचाव उपकरणों के सही इस्तेमाल और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास कराया।

अग्निशमन विभाग अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को किसी भी दुर्घटना या आगजनी की स्थिति में सतर्क और प्रशिक्षित रखना है, ताकि समय रहते जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।

फायर विभाग की इस कार्रवाई को औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।