मुरादाबाद में रेस्टोरेंटों पर चला चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुरादाबाद में रेस्टोरेंटों पर चला चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुरादाबाद। जिलाधिकारी मुरादाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशानुसार जनपद में विभिन्न रेस्टोरेंटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीएफओ डॉ राजीव कुमार पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने शहर के कई रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।

चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंटों में मौजूद एंट्री गेट और एग्जिट गेट की स्थिति को परखा गया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था (फायर सेफ्टी सिस्टम) जैसे अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी गहन जांच की गई।

अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।