भोगांव में अपहृत युवती की बरामदगी की मांग, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

भोगांव में अपहृत युवती की बरामदगी की मांग, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

एक माह बीत जाने के बाबजूद भी युवती और आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

भोगांव (मैनपुरी)। थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम रई निवासी एक युवक ने अपनी बहन के अपहरण के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित शुभम पुत्र सतीशचंद्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ने बताया है कि उसकी बहन तान्या 18 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे भोगांव बाजार गई थी। आरोप है कि उसी दौरान ग्राम मुड़ाई निवासी शिवम राजपूत पुत्र विनोद उर्फ पप्पू तथा उसके सहयोगियों नरेंद्र राजपूत, आशीष उर्फ सत्यम और विनोद कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुये बताया है कि काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद थाना भोगांव में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 259/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया गया। मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि घटना को लगभग 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा कर युवती को जल्द से जल्द बरामद कराने तथा आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है।

क्या बोले सीओ भोगांव

इस समंध में सीओ भोगांव का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है उक्त प्रकरण की जाँच कराई जायेगी कि पुलिस युवती ओर आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नही कर पा रही है इसके समंध में मुक़द्दमे में समन्धित विवेचक से पूंछताछ करके जल्द युवती और आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा:- रामकृष्ण शर्मा सीओ भोगांव।