इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याण को लेकर पीएनएम बैठक आयोजित

इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याण को लेकर पीएनएम बैठक आयोजित

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मचारियों के हितों और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार 17 जून 2026 को दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बरेली स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त यूनियन एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से इज्जतनगर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा मंडल संरक्षक विवेक मिश्रा सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कल्याण, सेवा संबंधी मामलों तथा मंडल के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने यूनियन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मनोज कुमार सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह द्वारा किया गया। यह बैठक रेलवे कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।