बलहा ब्लॉक परिसर में बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारा भाजपा नेता बृजेश पांडे व प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम रहे मौजूद

बलहा ब्लॉक परिसर में बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारा भाजपा नेता बृजेश पांडे व प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम रहे मौजूद

धूमधाम से मना बड़ा मंगलवार बलहा ब्लॉक में हुआ प्रसाद वितरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

बहराइच। बलहा

जेठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर बलहा ब्लॉक परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रशासन व सहयोगियों के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों और स्थानीय श्रद्धालुओं को बड़े ही उत्साह के साथ प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे मौजूद रहे। उन्होंने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि बृजेश पांडे ने कहा कि सनातन संस्कृति में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करता है।

अधिकारियों व कर्मचारियों का रहा सराहनीय सहयोग

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में ब्लॉक बलहा के अधिकारियों और कर्मचारियों का

संवाददाता फिरोज अहमद