वडोदरा जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव दोबारा बहाल, यात्रियों को मिली राहत

वडोदरा जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव दोबारा बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रेल प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग तथा नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जिन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से वडोदरा जंक्शन से छायापुरी स्टेशन स्थानांतरित किया गया था, उन्हें अब पुनः वडोदरा जंक्शन पर बहाल कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बदला गया था। अब कार्य की प्रगति के बाद इन ट्रेनों को फिर से वडोदरा जंक्शन पर नियमित रूप से रोका जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा में पहले जैसी सुविधा मिल सकेगी।

जिन ट्रेनों का वडोदरा जंक्शन पर ठहराव पुनः बहाल किया गया है, उनमें शामिल हैं।

04125 सूबेदारगंज बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15 जून 2026 से)

04126 बांद्रा टर्मिनस सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस (16 जून 2026 से)

09186 कानपुर अनवरगंज मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन (15 जून 2026 से)

01907 आगरा कैंट उधना विशेष ट्रेन (16 जून 2026 से)

01908 उधना आगरा कैंट विशेष ट्रेन (17 जून 2026 से)

रेल प्रशासन ने कहा है कि इस निर्णय से लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी और उन्हें अस्थायी रूप से बदले गए ठहराव स्थल पर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।