प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य के लिए 14 रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य के लिए 14 रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रेल सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 15 जून 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले 14 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन मोहम्मद मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय शिवम शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक माल यातायात अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कोचिंग शिव सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता संचालन एवं माल भंडार विकास चौरसिया, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय मोहम्मद जावेद अख्तर सहित अनेक अधिकारी एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने जिम्मेदारी और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सका। उन्होंने कहा कि रेल का सुरक्षित और संरक्षित संचालन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने रेल संचालन के दौरान गर्म धुरी, आग लगने की घटना, पहियों में खराबी, लटकते हुए पुर्जे, अधिक ब्रेक जाम होना, स्प्रिंग टूटना, असामान्य आवाज जैसी तकनीकी समस्याओं तथा यात्री के चलती ट्रेन से गिरने जैसी गंभीर घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में मोहम्मद इमरान हबीब, शोभित कुमार, राजेश चंद्र यादव, पवन कुमार पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, अमित कुमार मिश्रा, रोहित कुमार, माया देवी, ओमप्रकाश भारतीया, राम कुमार मीना, चितरंजन कुमार, दीप कुमार यादव, सूरज दास भगत और देवेंद्र आर्या शामिल रहे। यह सभी कर्मचारी अलग-अलग स्टेशनों और विभागों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने अपनी सूझबूझ और तत्परता से रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने में अहम योगदान दिया है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूकता को भी मजबूत करते हैं। प्रयागराज मंडल लगातार रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने अपने कर्तव्य और सजगता से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।