पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण


फोटो नं0 103 औचक निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना गांधीपार्क क्षेत्र स्थित वार्ष्णेय महाविद्यालय, चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं गोपीराम पालीवााल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने परीक्षार्थियों के पहचान सत्यापन, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध तथा प्रश्नपत्रों की गोपनीयता की गहन समीक्षा की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई है, जिसके सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन ने लगातार निगरानी बनाई गई।