यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों और यात्रियों के लिए रेलवे की सराहनीय पहल, इज्जतनगर व कासगंज स्टेशन पर बांटा गया शीतल जल व शरबत

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों और यात्रियों के लिए रेलवे की सराहनीय पहल, इज्जतनगर व कासगंज स्टेशन पर बांटा गया शीतल जल व शरबत

बरेली। भीषण गर्मी और उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने मानव सेवा की मिसाल पेश की। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा इज्जतनगर और कासगंज रेलवे स्टेशनों पर निःशुल्क शीतल जल एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने स्टेशन परिसर में शीतल जल और शरबत की व्यवस्था कर अभ्यर्थियों तथा यात्रियों को राहत प्रदान की।

इस सेवा कार्य में जिला सचिव हरिशंकर सागर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय मोहन शर्मा सहित विभिन्न यूनिट लीडर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों और परीक्षा अभ्यर्थियों ने शीतल जल एवं शरबत ग्रहण किया तथा रेलवे और स्काउट्स एवं गाइड्स की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई यह सेवा बेहद राहत देने वाली और प्रेरणादायक है।

पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि रेलवे यात्री सुविधाओं और जनसेवा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।