आरोग्य भारती के द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आज दिनांक 8 जून 2026 को आरोग्य भारती, दिल्ली प्रांत के यमुना विहार विभाग प्रभाग के नंदनगरी जिला द्वारा दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क (डियर पार्क) में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में बंधु-भगिनियों एवं बच्चों को योग का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु दिल्ली प्रांत की ओर से योगाचार्य डॉ. जय सिंह उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
शिविर में लगभग 60 से 65 बंधु-भगिनियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह योग प्रशिक्षण शिविर आगामी 9 जून एवं 10 जून 2026 को भी प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक दिलशाद गार्डन के डिस्ट्रिक्ट पार्क (डियर पार्क) में आयोजित किया जाएगा।
सभी बंधु-भगिनियों एवं बच्चों से आग्रह है कि वे इस योग प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा आगामी 21 जून 2026 को विश्व योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती, दिल्ली प्रांत द्वारा आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
योग के माध्यम से हम अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य, परिवार, समाज एवं राष्ट्र के स्वास्थ्य और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमें भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस संदेश को आत्मसात करना चाहिए? "योग करें और स्वस्थ रहें।"
कार्यक्रम में यमुना विहार विभाग प्रभाग के संयोजक डॉ. पवन शर्मा जी, नंदनगरी जिला के अध्यक्ष डॉ. सुशील शर्मा जी, नंदनगरी जिला के सचिव डॉ. धनंजय कुमार जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिलाओं की ओर से दिलशाद गार्डन मंडल की पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सुषमा बधवा जी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।