Chandauli News:चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक को बदनाम करने की साजिश 

फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे फर्जी यूट्यूबर, कार्रवाई की उठी मांग

कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निशांत उपाध्याय को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ कथित यूट्यूबर अस्पताल परिसर में पहुंचकर चिकित्सक के चेंबर में घुस गए और मरीजों का उपचार करते समय उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान संबंधित व्यक्तियों ने चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया, जिससे अस्पताल का माहौल प्रभावित हुआ। वहीं, उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। आरोप है कि वीडियो बनाने वाले लोग मरीजों की परेशानी की परवाह किए बिना लगातार रिकॉर्डिंग करते रहे।अस्पताल से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. निशांत उपाध्याय एक अनुभवी एवं जनप्रिय चिकित्सक हैं, जो लंबे समय से मरीजों का समर्पित भाव से उपचार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ फर्जी यूट्यूबरों की गतिविधियों के कारण पत्रकारिता की विश्वसनीयता और छवि भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से अस्पताल की गरिमा बनाए रखने तथा इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि फर्जी यूट्यूबरों की हरकतों से पत्रकारिता की छवि धूमिल हो रही है।