जेईई एडवांस्ड 2025-26 में अभिनव सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 4634 क्षेत्र का बढ़ाया मान।

सुरेरी। क्षेत्र के सिठुपुर गांव निवासी मेधावी छात्र अभिनव सिंह ने जेईई एडवांस्ड 2025-26 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4634 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 जून 2026 को घोषित परिणाम में मिली इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, गांव तथा पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार रविवार सुबह गांव पहुंचे अभिनव सिंह का परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अभिनव के पिता दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह, जो श्री सहदेव इंटर कॉलेज, भोड़ा में अध्यापक हैं, ने बताया कि अभिनव शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर, अनुशासित और मेहनती रहे हैं। उनकी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर से हुई है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर अभिनव ने यह सफलता हासिल की है। पुत्र की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है।
अभिनव की माता अर्चना सिंह गृहिणी हैं। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा निरंतर अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, आत्मविश्वास और नियमित मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
अभिनव की इस उपलब्धि से सिठुपुर गांव सहित पूरे सुरेरी क्षेत्र में गौरव का वातावरण है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अभिनव की सफलता अन्य छात्रों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने की प्रेरणा देगी।इस अवसर पर निप्पू सिंह, दिलीप सिंह, दीपक सिंह, अर्चना सिंह, साक्षी सिंह, आर्या सिंह, अनिल सिंह, अमीत सिंह, दिनेश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अभिनव सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।