राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू, 8 जून को होगी महत्वपूर्ण बैठक

राजगढ़। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार आगामी 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा के सफल आयोजन एवं कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से 8 जून 2026 को शाम 7 बजे भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर, न्यू शिक्षक कॉलोनी, खुजनेर रोड राजगढ़ में बैठक आयोजित की जाएगी। समिति ने जगन्नाथ सेवा समिति समूह एवं मालवीय प्रजापति सहयोग समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर रथयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रथयात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समाजजन एवं श्रद्धालुओं का सहयोग आवश्यक है। बैठक में रथयात्रा मार्ग, स्वागत स्थल, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।