पिपल्याखेड़ा बालाजी में मालवी प्रजापति समाज का दो दिवसीय महाकुंभ 4 से

सुसनेर। तहसील सुसनेर के ग्राम पिपल्याखेड़ा बालाजी में मालवी प्रजापति सामाजिक कल्याण समिति महाकुंभ के तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के समाजजनों को आमंत्रित किया गया है।समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम 4 जून 2026, गुरुवार से प्रारंभ होगा। पहले दिन प्रातः 9 बजे से भजन एवं सप्ताही कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। वहीं 5 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन स्थल बालाजी महाराज दरबार प्रांगण पिपल्याखेड़ा रहेगा।

समिति ने समाजबंधुओं से तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता पर जोर दिया गया है।आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं सामाजिक कार्यक्रमों में कपड़ा प्रथा बंद करने के लिए भी समाजजनों से सामूहिक सहयोग की अपील की गई है।समिति ने समाज के भजन गायक कलाकारों को 4 जून को सुबह 9 बजे सादर आमंत्रित किया है। इसके अलावा बैंडी एवं गंगाजी यात्रा की नीलामी बोली 5 जून को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सकल पंच मालवी प्रजापति समाज ने अधिक से अधिक समाजबंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।