आई आई एस टी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

**IIST में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

**इंदौर।** विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण विषयक व्याख्यान, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर IIST के प्राचार्य डॉ. केशव पाटीदार ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में IIMR के प्राचार्य डॉ. सुयश जल्लार, IIP की प्राचार्य डॉ. नमिता, संस्थान के CEO श्री पुनीत सिंह दुग्गल तथा जनरल मैनेजर (फाइनेंस) डॉ. राजेश भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश शर्मा एवं NSS समन्वयक डॉ. सुखदेव बंबोरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।