विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय प्रयागराज द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। संगठन की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह के नेतृत्व में रेलगांव कॉलोनी, सूबेदारगंज स्थित लॉन टेनिस कोर्ट के निकट पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और ऑक्सीजन के सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल हरियाली बढ़ाता है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संगठन की सचिव साधना कुमार सहित सुप्रिया सिन्हा,श्रुति सचान,संगीता द्विवेदी,रेणु पोनिया,राखी द्विवेदी,चारू गुप्ता,आयुषी भटनागर, डॉ. मंजू लता हांडू,भावना सिंह,युसरा यूसुफ एवं सोफिया उपस्थित रहीं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाज को हरित और स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।