विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का सफल समापन, इज्जतनगर मंडल ने दिया हरित भविष्य का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का सफल समापन, इज्जतनगर मंडल ने दिया हरित भविष्य का संदेश

बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक चलाए गए विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण अभियान का सफलतापूर्वक समापन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) शैलेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान मंडल के रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, हरित परिवहन, स्वच्छता तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित की गईं।

इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान, साइक्लोथॉन, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शनी, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा मिशन लाइफ आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। रेलवे कार्यालयों एवं कॉलोनियों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में रेलकर्मियों और यात्रियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेल प्रशासन ने कहा कि इज्जतनगर मंडल पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा मिशन लाइफ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल का लक्ष्य स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।

इस अभियान के सफल समापन के साथ रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।