भोजीपुरा–सेंथल रेलखंड पर समपार फाटक रहेगा बंद रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते 24 मई की रात से 25 मई की सुबह तक यातायात प्रभावित

इज्जतनगर मंडल अंतर्गत भोजीपुरा?सेंथल रेलवे स्टेशनों के बीच पचदौरा दोहरिया स्थित समपार संख्या 228/सी पर रेलवे ट्रैक रखरखाव कार्य किया जाएगा। डीटीई मशीन द्वारा पैकिंग कार्य के चलते यह समपार फाटक 24 मई 2026 की रात्रि 8 बजे से 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।रेल प्रशासन के अनुसार कार्य के दौरान यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान वाहन चालक समपार संख्या 229/सी पीपलसाना चौधरी, भोजीपुरा गेट मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।रेल प्रशासन ने कहा है कि यह कार्य रेल पथ की सुरक्षा और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।