पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग पीलीभीत नगर के जेपी होटल में हुआ संपन्न हुआ I

रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
लोकेशन /पीलीभीत.
मो 9719672910

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग पीलीभीत नगर के जेपी होटल में हुआ संपन्न हुआ I

जिला प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र हुए जिसमें जिले भर के 177 पदाधिकारी,कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने विषय कार्य विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर हमारा समर्थन दिया है भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमे भी जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए I
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 100 प्रतिशत वोट लेने वाली भाजपा बनाने के लिए भेदभाव किए बिना चरैवेति चरैवेती के सिद्धांत पर कार्य करना है I
बूथ स्तर तक जिन क्षेत्रों में अपेक्षा कृत सफलता नहीं मिली है उन्हें चिन्हित कर योजनाबद्ध एवं संगठित प्रयास करना आवश्यक है I
जो वर्ग हमसे संतुष्ट नहीं हैं उन्हें अपने विकास के कार्यों के आधार पर संतुष्ट कर अपने साथ जोड़ना है I
समापन सत्र के अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपने अध्यक्षीय उद्बोधन को संबोधित करते हुए अपना उदाहरण देते हुए कहा कि ये संगठन की ताकत का ही परिणाम है कि एक महीने से भी कम समय में विपरीत परिस्थितियों में मुझे सांसद बना दिया I
उन्होंने पीलीभीत के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए पीलीभीत के जिला संगठन को मॉडल संगठन बताया I
उन्होंने मोदी सरकार के विषय में बोलते हुए कहा कि विश्व में युद्ध जैसा माहौल है उसके पश्चात भी देश में हालात स्थिर हैं ये हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है I

प्रशिक्षण वर्ग के अंत में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने सभी पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और संगठन कार्यों में प्रशिक्षण वर्ग के अनुभवों का लाभ लेते हुए जुड़ जाने का आवाहन किया I