यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें

मुंबई। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के बीच दो विशेष ट्रेनों का संचालन विशेष किराये पर किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा।

मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल

गाड़ी संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल 31 मई 2026, रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 31 मई 2026 को अहमदाबाद से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में विस्ताडोम, एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एग्जीक्यूटिव अनुभूति एवं एसी चेयर कार कोच लगाए जाएंगे।

बांद्रा टर्मिनस-वटवा सुपरफास्ट स्पेशल

गाड़ी संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-वटवा सुपरफास्ट स्पेशल 1 जून 2026, सोमवार को रात 11:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे वटवा पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 जून 2026 को अहमदाबाद से सुबह 3:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी और वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 09043 को उधना, आनंद और नडियाद स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है, जबकि गाड़ी संख्या 09044 भरूच और सूरत स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी।इस ट्रेन में एसी थ्री-टियर, स्लीपर क्लास एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।