सीएसएमटी के आधुनिकीकरण को गति, प्लेटफॉर्म 16 और 17 पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक 13 जून तक बढ़ाया गया

मुंबई। मध्य रेलवे द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के आधुनिकीकरण और विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या 16 और 17 पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक की अवधि अब 13 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है।रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। ब्लॉक अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म 16 और 17 पर आधारभूत संरचना विकास, तकनीकी उन्नयन और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में यात्रियों को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेलवे सुविधाएं मिल सकेंगी।रेलवे ने बताया कि पहले यह ब्लॉक 1 फरवरी 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक निर्धारित था, जिसे बाद में 19 मई 2026 तक बढ़ाया गया था। अब पुनर्विकास कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए इसे 13 जून 2026 तक विस्तारित किया गया है।

कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन

ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा।

दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 12112 अमरावती सीएसएमटी एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 11002 बल्लारशाह सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा सीएसएमटी एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 11020 भुवनेश्वर सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22144 बीदर सीएसएमटी एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22108 लातूर सीएसएमटी एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22120 मडगांव सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस

ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेन

ट्रेन संख्या 12134 मंगलुरु सीएसएमटी एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह ब्लॉक सीएसएमटी स्टेशन के दीर्घकालिक अवसंरचना विकास और आधुनिकीकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। परियोजना पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाएं, आधुनिक यात्री सेवाएं और अधिक सुव्यवस्थित संचालन का लाभ मिलेगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील नीला ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।