स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षार्थियों के लिए जयपुर-रेवाडी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने जयपुर-रेवाडी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09727, जयपुर-रेवाडी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 31 मई 2026 से 3 जून 2026 तक कुल 4 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन जयपुर से शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात्रि 12:50 बजे रेवाडी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728, रेवाडी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 1 जून 2026 से 4 जून 2026 तक कुल 4 ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन रेवाडी से रात 1:30 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे जयपुर पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार यह विशेष रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में परीक्षार्थियों को यात्रा सुविधा मिल सके।

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचकर यात्रा करने की अपील की है।