कई रेलसेवाओं के घटप्रभा एवं बेलगावि स्टेशनों पर संचालन समय में बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के मार्ग में आने वाले घटप्रभा एवं बेलगावि स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव लागू किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 20693, जोधपुर-बेगलुरू रेलसेवा, जो 25 जुलाई 2026 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह घटप्रभा स्टेशन पर परिवर्तित समयानुसार सुबह 08:28 बजे पहुंचेगी तथा 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं बेलगावि स्टेशन पर यह ट्रेन 09:35 बजे पहुंचेगी और 09:40 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा, जो 26 जुलाई 2026 से अजमेर से संचालित होगी, बेलगावि स्टेशन पर परिवर्तित समय 09:35 बजे आगमन एवं 09:40 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 16531, अजमेर-बेंगलुरू रेलसेवा, जो 27 जुलाई 2026 से अजमेर से रवाना होगी, उसका भी बेलगावि स्टेशन पर नया समय 09:35 बजे आगमन एवं 09:40 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है।

वहीं गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरू रेलसेवा, जो 29 जुलाई 2026 से जोधपुर से संचालित होगी, वह बेलगावि स्टेशन पर 09:35 बजे पहुंचेगी तथा 09:40 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों के परिवर्तित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।