मुरादाबाद मंडल में इंजीनियरिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी की नई समय-सारणी

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के शाहजहाँपुर एवं रोजा स्टेशनों पर होने वाले इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल किया जाएगा, जबकि कुछ सवारी गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन एवं ओरिजिनेशन रोजा स्टेशन से किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव लागू किए जा रहे हैं।

इन ट्रेनों का संचालन री-शिड्यूल रहेगा

टनकपुर से 29 मई 2026 को चलने वाली 15074 टनकपुर सिंगरौली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 240 मिनट देरी से रवाना होगी।

31 मई एवं 03 जून 2026 को टनकपुर से चलने वाली 15076 टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस भी 240 मिनट री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

लालगढ़ से 28 एवं 30 मई तथा 02 जून 2026 को चलने वाली 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 240 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

जम्मूतवी से 02 जून 2026 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस 240 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

30 मई 2026 को जम्मूतवी से चलने वाली 12588 जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस भी 240 मिनट री-शिड्यूल रहेगी।

सवारी गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन एवं ओरिजिनेशन

30 मई एवं 01 जून 2026 को सीतापुर से चलने वाली 55059 सीतापुर शाहजहाँपुर सवारी गाड़ी शाहजहाँपुर तक न जाकर रोजा स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।

वहीं 30 मई एवं 01 जून 2026 को चलने वाली 55060 शाहजहाँपुर सीतापुर सवारी गाड़ी शाहजहाँपुर के बजाय रोजा स्टेशन से संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद रेल संचालन पुनः सामान्य कर दिया जाएगा।