कासगंज-बदायूं मार्ग पर रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग जारी

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के उझानी-बितरोई स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 288 स्पेशल (कासगंज-बदायूं मार्ग) पर सावधिक ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 28 मई 2026 की शाम 7 बजे से 29 मई 2026 की सुबह 7 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य रेलवे ट्रैक एवं समपार की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में रेल एवं सड़क यातायात सुरक्षित और सुचारु बना रहे।यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में उझानी-मुजरिया चौकी-बितरोई मार्ग निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंदी अवधि के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है, लेकिन यह कार्य यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।