ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर एनटीपीसी के सीएचपी साइट पर कार्यक्रम संपन्न

रायबरेली।एनटीपीसी ऊंचाहार में जेठ के बड़े मंगल पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।अपर महाप्रबंधक चंद्रजीत सिंह के संयोजन में सीएचपी साइट में ठेका श्रमिकों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लेकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। एनटीपीसी कार्यपालक संघ ने विशाल शरबत वितरण कराकर लोगों का दिल जीत लिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिकेत,महासचिव विकास वशिष्ठ तथा अन्य पदाधिकारियों ने राहगीरों को स्वयं शरबत वितरित किया।इस अवसर पर कार्यपालक संघ के अन्य पदाधिकारी हर्षित अग्रवाल,अभिषेक,अमनदीप प्रांजल सिंह सहित बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी उपस्थित रहे।ऊर्जा विहार स्थित शॉपिंग सेंटर के दुकानदारों ने भी जेठ के मंगलवार को श्री हनुमान जी की पूजा किया तथा प्रसाद वितरित किया।