मानपुर नगरिया–सोरों शूकर क्षेत्र के बीच समपार फाटक 16-17 मई तक रहेगा बंद

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के मानपुर नगरिया?सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 299 स्पेशल (बरेली कासगंज मार्ग) पर सावधिक ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण समपार पर सड़क यातायात 16 मई 2026 की रात 8 बजे से 17 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक पूर्णतया बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह समपार किमी संख्या 407/5-6 पर स्थित है। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशन के समीप स्थित समपार संख्या 300 ए का उपयोग करना होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व मार्ग की जानकारी प्राप्त कर लें तथा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। रेलवे प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।