बिजली की आंख मिचौली से जनता परेशान?

कुरुद:-भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन हो या रात, बार-बार बिजली आने-जाने से आमजन परेशान हैं। गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी मे बिजली की बढती मांग से विद्युत ट्रांसफार्मर मे फ्यूज उडने से आग की लपटे उठती देखी जा रही है। कुरुद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यदा कदा बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बिजली कटने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही, वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अभी गर्मी का आगाज भर हुआ है ऐसे मे बार- बार लग रहे बिजली कट से कार्य भी प्रभावित हो रहे है। कई स्थानो पर विद्दयुत ट्रांसफार्मर बार बार फ्यूज उडने के चलते धू धू कर जलते देखे जा रहे है। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से काम प्रभावित हो रहा है। पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है, स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी का ट्रेलर भर शुरू हुआ है ऐसे मे बिजली कटौती आने वाले दिनो मे भीषण गर्मी मे क्या होंगे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियो को भीषण गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं।मेंटेनेंस के लिए गर्मी से पूर्व ही विभाग द्वारा कई दिन विद्दुत व्यवस्था बाधित किया गया फिर भी दिनभर बिजली की आंख मिचौली समझ से परे हैं, विद्दुत विभाग को व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है।