जय माँ शीतला गणेश उत्सव की अनूठी पहल,आम जनता कर रही तारीफ

कुरुद:-गर्मी का दौर जारी हैं इस बीच गर्मी अपने परवान पर चढ़ी हुई है. भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा हैं इस गर्मी की वजह से पशु पक्षी भी अछूते नहीं हैं. प्रचंड गर्मी में बढ़ते तापमान को देखते हुए कुरुद के जय माँ शीतला गणेश उतत्सव समिति के युवाओ द्वारा एक अनोखी पहल शुरू की गई है. शहर के तहसील कार्यालय के सामने राहगीरों और आमजन सहित भक्तों को शीतल जल,छाछ का वितरण किया जा रहा है. जहां बड़ी संख्या में राहगीर, आम जनता शीतल जल छाछ का आनंद लेने के लिए पहुंचे. इस गर्मी में शीतल जल,एवं छाछ पीने लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

इस विषय पर जय माँ शीतला गणेश उतत्सव समिति के युवाओं ने कहा कि भीषण गर्मी से पूरा शहर तप रहा है ऐसे में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गर्मी से बचाव हो इसी को देखते हुए यह शीतल जल सेवा एवँ छाछ सेवा हमारी समिति का का एक छोटा प्रयास है, जिसका सभी भक्तों, राहगीरों और आमजन को वितरण किया जा रहा है।