कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुरू हुई “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा”, अब कोच तक मिलेगा भोजन और पेयजल

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुरू हुई ?इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा?, अब कोच तक मिलेगा भोजन और पेयजल

यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने एक नई पहल करते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए ?इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा? शुरू की है। रेल प्रशासन और आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों तक स्वच्छ पेयजल, इकॉनमी मील और अन्य खाद्य सामग्री आसानी से पहुंचाना है।सेवा का शुभारंभ उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर आकांक्षु गोविल ने चार मूवेबल ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भीड़ के बीच भोजन या पानी लेने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि ट्रॉलियों के माध्यम से खाद्य एवं पेय सामग्री सीधे उनके कोच तक पहुंचाई जाएगी।रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस सुविधा से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने के साथ यात्रा अनुभव भी बेहतर होगा। इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, आईआरसीटीसी सलाहकार अनिल तिवारी, ईएनएचएम मीना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।प्रयागराज मंडल ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस तरह की जनहितकारी पहल जारी रखी जाएंगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।