पनवेल-सूबेदारगंज के बीच चलेंगी 3 अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

मुंबई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और टिकटों की मांग को देखते हुए मध्य रेल ने पनवेल और सूबेदारगंज के बीच 3 अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने बताया कि पनवेल-सूबेदारगंज मार्ग पर साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा चलाई जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04104 पनवेल-सूबेदारगंज साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 मई 2026 और 28 मई 2026 को प्रत्येक गुरुवार को पनवेल से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। (कुल 2 सेवाएं)

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04103 सूबेदारगंज-पनवेल साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 मई 2026 (बुधवार) को सूबेदारगंज से 14:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:20 बजे पनवेल पहुंचेगी। (कुल 1 सेवा)

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव कल्याण, नाशिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर जंक्शन पर होगा।

रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों की संरचना में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 एसी 2-टियर, 6 एसी 3-टियर, 8 शयनयान कोच, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, साथ ही 1 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन शामिल रहेगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04104 के लिए विशेष शुल्क पर आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।ट्रेन के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते टिकट बुक कर यात्रा करें, ताकि ग्रीष्मकालीन भीड़ में परेशानी से बचा जा सके।