यात्रियों को बड़ी राहत: प्रयागराज–हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में बढ़ाया गया अतिरिक्त स्लीपर कोच

प्रयागराज। यात्रियों की बढ़ती सुविधा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04107/04108 प्रयागराज?हड़पसर?प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन में अस्थायी रूप से 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगी, जिससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा सुगम बनेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 04107 प्रयागराज?हड़पसर की वर्तमान संरचना 20 कोच की है, जिसमें एसएलआर/डी-02, सामान्य-07, स्लीपर-08, एसी तृतीय-02 और एसी द्वितीय-01 शामिल हैं। संशोधित संरचना के अनुसार अब इसमें 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़कर कुल 21 कोच कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था 20 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04108 हड़पसर?प्रयागराज में भी 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। यह संशोधित संरचना 21 मई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन संरचना एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

इस निर्णय से विशेष रूप से स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।