यात्रियों को बड़ी राहत: सूबेदारगंज-पनवेल के बीच चलेगी साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन

प्रयागराज। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सूबेदारगंज-पनवेल-सूबेदारगंज के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कुल 02-02 फेरे लगाएगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04103/04104 का संचालन निम्न तिथियों में किया जाएगा।

ट्रेन संचालन की तिथियां

04103 सूबेदारगंज से प्रस्थान: 20.05.2026 एवं 27.05.2026 (बुधवार) ? कुल 02 फेरे

04104 पनवेल से प्रस्थान: 21.05.2026 एवं 28.05.2026 (गुरुवार) ? कुल 02 फेरे

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें शामिल हैं

एसएलआर-01, एसएलआर/डी-01, सामान्य-05, एसी तृतीय श्रेणी-06, एसी द्वितीय श्रेणी-01, स्लीपर-08

मुख्य ठहराव स्टेशन

यह विशेष ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

समय सारिणी

04103 सूबेदारगंज-पनवेल ट्रेन बुधवार को 14:40 बजे सूबेदारगंज से रवाना होकर गुरुवार 14:20 बजे पनवेल पहुंचेगी।

04104 पनवेल-सूबेदारगंज ट्रेन गुरुवार को 15:20 बजे पनवेल से चलकर शुक्रवार 18:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा गर्मी के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को कम करने में सहायता मिलेगी।