कटिहार मंडल में दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तित व रेगुलेट

रेलवे प्रशासन द्वारा कटिहार मंडल के अंतर्गत कटिहार-सौनेली एवं कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य को गति देने के लिए कटिहार, मनियां, कुरेठा, डंडखोरा और सोनैली स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते आगामी दिनों में रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, वहीं कुछ सेवाएं देरी से संचालित होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस दोहरीकरण परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य का उद्देश्य भविष्य में ट्रेनों की गति, समयबद्धता और परिचालन क्षमता में सुधार करना है। हालांकि, कार्य अवधि के दौरान यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 15716 अजमेर?किशनगंज एक्सप्रेस दिनांक 08 जून 2026, 09 जून 2026 एवं 11 जून 2026 को अजमेर से प्रस्थान करने पर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कटिहार?पूर्णिया?पावाखाली?ठाकुरगंज होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पूर्णिया एवं ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन लाभा, आजमनगर रोड, बारसोई एवं डालखोला स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या?भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 12 जून 2026 को कामाख्या से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज?पावाखाली?पूर्णिया?कटिहार होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का पूर्णिया एवं ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जबकि मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन किशनगंज एवं सौनेली स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी।

रेगुलेट रेलसेवा

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी?जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 13 जून 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने पर मार्ग में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में लगभग 01 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की जानकारी रेलवे स्टेशन, पूछताछ केंद्र या अधिकृत रेलवे वेबसाइट/एप के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुचारु होगा, जिससे यात्रियों को दीर्घकाल में बेहतर सुविधा मिलेगी।