पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी हुई भैंसें बरामद

सारंगपुर। क्षेत्र में चोरी हुई भैंसों को पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से देर रात सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी अनुसार इस क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक नाकाबंदी की गई, जिससे चोर क्षेत्र से बाहर नहीं निकल सके। लगातार दबाव और सर्चिंग अभियान के चलते आरोपी भैंसों को एक नाले के पास छोड़कर फरार हो गए।इस अभियान में एसडीओपी सारंगपुर के निर्देशन में खुजनेर, पचोर, सारंगपुर, पड़ाना एवं लीमा चौहान पुलिस ने देर रात तक सक्रिय रहकर सर्चिंग और नाकाबंदी की कार्रवाई की।वहीं सुल्तानिया गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। करीब 200 बाइक के साथ ग्रामीण रातभर क्षेत्र में खोजबीन करते रहे।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन और एकता की शक्ति से ही भैंसें सकुशल वापस मिल सकीं।