बच्चों के लिए समर हॉबी कोर्स का हुआ शुभारम्भ रेलवे महिला कल्याण संगठन ने प्रयागराज में शुरू किया समर कैम्प, स्केटिंग से लेकर डांस तक मिलेगी ट्रेनिंग

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय प्रयागराज की ओर से बच्चों के लिए समर हॉबी कोर्स का शुभारम्भ रविवार को किया गया। यह कोर्स रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ नॉन रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह द्वारा किया गया।यह समर हॉबी कोर्स कलरव, रेलगॉव कॉलोनी, सूबेदारगंज में आयोजित किया जा रहा है, जो 18 मई 2026 से 06 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान बच्चों को स्केटिंग, ताइक्वांडो, आर्ट एवं क्राफ्ट और डांस जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।संगठन द्वारा आयोजित इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में सीखने का अवसर देना, उनकी छिपी प्रतिभा को पहचानने में मदद करना और उन्हें रचनात्मक व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। शिविर की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ शारीरिक लचीलापन बढ़ाने और आत्मविश्वास मजबूत करने में भी सहायक होंगी।इस अवसर पर संगठन की सचिव साधना कुमार सहित सुप्रिया सिन्हा, श्रुति सचान, संगीता द्विवेदी, रेणु पोनिया, रजनी चन्द्रायन, राखी द्विवेदी, चारू गुप्ता, भावना सिंह एवं युसरा यूसुफ भी उपस्थित रहीं।रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन को अभिभावकों ने सराहनीय पहल बताया।