कार ने जलने की कोशिश की, दमकल ने कहा- “अभी नहीं!”

काठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास खड़ी दो कार में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने समय रहते पाया काबू

मुरादाबाद। काठ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास खड़ी दो कार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।घटना की निगरानी एवं मॉनिटरिंग मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा की गई। अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग आसपास के वाहनों और क्षेत्र में फैलने से बच गई।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।