भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद का जिला सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न, चंद्रभान सिंह पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित

मुरादाबाद। भारतीय मजदूर संघ (भामसं) जनपद मुरादाबाद का जिला सम्मेलन आज बस स्टेशन स्थित संघ के क्षेत्रीय कार्यालय पर अनुशासित, संगठित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में श्रमिक हितों, संगठन विस्तार तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और संगठन को नई दिशा देने के लिए सर्वसम्मति से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति एवं विभाग प्रमुख अरुण गौड की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की भूमिका को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी घोषित

सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया?

जिला अध्यक्ष: चंद्रभान सिंह (पुनः निर्वाचित)

कार्यकारी जिलाध्यक्ष: तरुण पराशर

जिला उपाध्यक्ष: शुभम सिंह एवं पी.के. भटनागर

जिला मंत्री: शशिलेंद्र कुमार यादव

प्रचार मंत्री: रविंद्र सिंह

श्रमिक हितों के लिए एकजुटता का संकल्प

पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर चंद्रभान सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन श्रमिकों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मजदूरों के हितों से जुड़ी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

वहीं नवनियुक्त जिला मंत्री शशिलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संघ जनपद के विभिन्न विभागों एवं संगठनों से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से प्रशासन के समक्ष रखकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और श्रमिक हितों के लिए संघर्ष के संकल्प की झलक देखने को मिली। सम्मेलन के समापन पर सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।