*दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक तथा युवती हुए घायल एक मोटरसाइकिल छोड़ हुआ फरार।* 

पूरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश

*दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक तथा युवती हुए घायल एक मोटरसाइकिल छोड़ हुआ फरार।*

थाना कोतवाली पूरनपुर के क्षेत्र में ग्राम तकिया दिनार पुर में कलीनगर पूरनपुर रोड पर स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा के समीप पक्के रोड पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं जिनमें घायल पड़े दोनों युवक व युवती की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP 26 AS 4282 तथा दूसरी हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP 26 AU 8797 के नंबर की मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं । जिम मोटरसाइकिल नंबर अप 26 AU 8797 का चालक भिड़ंत होते ही भाग गया जिसमें युवक व युवती घायल हो गए। टक्कर होते ही राहगीर तथा आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आनन फानन में किसी ने 112 नंबर को कॉल किया मौके पर 112 नंबर पीआरबी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
जहां घायलों का इलाज हो सका घायल युवक युवती पिपरिया के रहने वाले लोगों द्वारा बताए जाते हैं घायल युवक वा युवती 112 नंबर आने तक रोड पर ही पड़े थे जबकि दूसरा बाइक वाला फरार हो गया था बाइक वहीं खड़ी थी पेड़ के पास में यह नहीं बताया किसी ने कि वह रहने वाला कहां का है। आगे की जानकारी पुलिस प्रशासन अवगत कराये।
जिला संवाददाता गुरदीप सिंह।