कटिहार मंडल में दोहरीकरण कार्य, उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेनों का बदलेगा मार्ग कुछ रेलसेवाएं रहेंगी मार्ग परिवर्तित, एक ट्रेन होगी रेगुलेट

कटिहार मंडल में दोहरीकरण कार्य, उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

कुछ रेलसेवाएं रहेंगी मार्ग परिवर्तित, एक ट्रेन होगी रेगुलेट

जयपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में कटिहार?सौनेली एवं कटिहार?कुरेठा रेलखंड के मध्य कटिहार, मनियां, कुरेठा और डंडखोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15716 अजमेर किशनगंज एक्सप्रेस 8 जून, 9 जून और 11 जून 2026 को अजमेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग ठाकुरगंज पावाखाली होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन लाभा, आजमनगर रोड, बरसोई और डालखोला स्टेशनों पर नहीं रुकेगी, जबकि पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस 12 जून 2026 को कामाख्या से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग पावाखाली?ठाकुरगंज होकर संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन किशनगंज और सौनेली स्टेशनों पर नहीं रुकेगी, जबकि पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी जयपुर एक्सप्रेस 13 जून 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने के बाद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों के समय और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे के अनुसार यह कार्य रेल संरचना के विकास और परिचालन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।