खेरागढ़ में नए 11 केवी तहसील (पुलिस लाइन) फीडर का शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

खेरागढ़। शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खेरागढ़ से नए 11 केवी ?तहसील (पुलिस लाइन)? फीडर को सफलतापूर्वक लोड पर चालू कर दिया गया। नए फीडर के शुरू होने से क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी तथा सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर एवं कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

यह कार्य अधिशासी अभियंता रामसेवक राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार, अवर अभियंता विकास विश्वकर्मा, लाइनमैन भानुप्रताप, लाइनमैन गौरव,आकाश एवं ऑन ड्यूटी एसएसओ रामवीर सिंह उपस्थित रहे।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।