उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

शिवम गर्ग संवाददाता-घिरोर

घिरोर। शुक्रवार को बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका सावित्री यादव एवं गुरुदयाल यादव ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य नीरज विश्वकर्मा, सोमेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार, शैलेन्द्र यादव, अमित सक्सेना, अंकित मिश्रा, राजीव यादव, पंकज यादव, दीपेश मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, जगतपाल सिंह, श्रीमती साधना यादव, अभय, प्रेरणा, आदित्य एवं छवि दीक्षित सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।