विद्याविहार स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग के लिए विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

विद्याविहार स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग के लिए विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

15/16, 16/17 और 17/18 मई की रात को रहेगा ब्लॉक, कुछ लोकल ट्रेनें प्रभावित

मुंबई। यात्रियों की सुविधा एवं स्टेशन परिसरों को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मध्य रेल, मुंबई मंडल द्वारा विद्याविहार स्टेशन (कुर्ला-भांडुप सेक्शन) पर बीच वाले फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य हेतु विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 15/16 मई, 16/17 मई और 17/18 मई 2026 की रात को विभिन्न समयावधि में संचालित किया जाएगा।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने बताया कि यह कार्य रेलवे के बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

ब्लॉक की तिथि एवं समय

15/16 मई 2026 (शुक्रवार/शनिवार रात): रात 01:15 बजे से 04:15 बजे तक

16/17 मई 2026 (शनिवार/रविवार रात): रात 00:10 बजे से 04:40 बजे तक

17/18 मई 2026 (रविवार/सोमवार रात): रात 01:15 बजे से 03:05 बजे तक

ब्लॉक सेक्शन

यह ब्लॉक कुर्ला (स्टेशन को छोड़कर) से भांडुप (क्रॉसओवर को छोड़कर) तक रहेगा।

15/16 मई की रात: अप व डाउन स्लो लाइनें प्रभावित

16/17 मई की रात: अप व डाउन स्लो, फास्ट, पांचवीं और छठी लाइनें प्रभावित

रेलवे प्रशासन के अनुसार 15/16 मई और 17/18 मई की रात चलने वाली ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं 16/17 मई की रात कुछ उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

16/17 मई की रात लोकल ट्रेनों में बदलाव

रेलवे के अनुसार सीएसएमटी से 23:30 बजे से 00:12 बजे के बीच कर्जत जाने वाली डाउन स्लो लोकल सेवाएं मटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट रहेंगी। इस दौरान ये ट्रेनें विद्याविहार, कांजुरमार्ग और नाहुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

इसी प्रकार कसारा से 22:00 बजे से, बदलापुर से 23:29 बजे तक, तथा कर्जत से 02:30 बजे से अंबरनाथ 03:43 बजे तक सीएसएमटी जाने वाली स्लो लोकल ट्रेनें मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और नाहुर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

रद्द ट्रेनें

ठाणे से 23:40 बजे चलने वाली ठाणे-कुर्ला लोकल

ठाणे से 04:04 बजे चलने वाली ठाणे-सीएसएमटी लोकल

सीएसएमटी से 23:38 बजे एवं 00:24 बजे चलने वाली सीएसएमटी-ठाणे लोकल

शॉर्ट टर्मिनेशन

सीएसएमटी से 23:00, 23:46, 23:55 और 23:12 (एसी लोकल) चलने वाली सीएसएमटी-ठाणे लोकल कुर्ला पर ही समाप्त होगी।

डोम्बिवली से 22:18 बजे चलने वाली डोम्बिवली-सीएसएमटी लोकल ठाणे पर समाप्त होगी।

शॉर्ट ओरिजिनेशन

विद्याविहार से 04:45 बजे चलने वाली कुर्ला-टिटवाला लोकल ठाणे से 05:09 बजे शुरू होगी।

ठाणे से 04:16 बजे चलने वाली ठाणे-सीएसएमटी लोकल कुर्ला से 04:42 बजे शुरू होगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 16/17 मई की रात मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर लें।

मध्य रेल ने कहा कि ये ब्लॉक संरक्षा एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवश्यक हैं तथा यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे को खेद है।