ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, मदार–बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलेगी

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मदार?बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष ट्रेन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09631 मदार?बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 मई 2026 (शुक्रवार) को एक ट्रिप के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन मदार स्टेशन से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 06:30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा मार्ग में अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी तथा बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 18 द्वितीय शयनयान कोच, 02 साधारण श्रेणी कोच तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से संबंधित जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करें तथा समय से स्टेशन पर पहुंचकर यात्रा करें।