पीवीआर मॉल व मूवी टाइम मिगलानी सिनेमा में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण

पीवीआर मॉल व मूवी टाइम मिगलानी सिनेमा में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए निर्देश

मुरादाबाद। शहर में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा काठ रोड स्थित पीवीआर मॉल तथा रामपुर रोड स्थित मूवी टाइम मिगलानी सिनेमा में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं एफएसएसओ मोहित कुमार ने दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की और मॉल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मॉल और सिनेमा परिसर में लगे फायर अलार्म सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम, इमरजेंसी लाइट, निकासी मार्ग (इमरजेंसी एग्जिट), सीढ़ियों व फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव एवं सुरक्षित निकासी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि मॉल और सिनेमाघर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपकरण हमेशा चालू अवस्था में रखें जाएं और नियमित रूप से उनकी जांच कराई जाए।

वहीं एफएसएसओ मोहित कुमार ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य करें और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए इस निरीक्षण से दोनों परिसरों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई और भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाई