कसारा सेक्शन में विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, कुछ लोकल ट्रेनें प्रभावित

कसारा सेक्शन में विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, कुछ लोकल ट्रेनें प्रभावित

ओएचई कार्य हेतु 12 से 16 मई तक अलग-अलग समय पर रहेगा ब्लॉक

मुंबई। मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा इगतपुरी?खर्डी (इगतपुरी?कसारा) सेक्शन में अतिक्रमण हटाने से संबंधित ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) कार्य की तैयारी के लिए कसारा क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 12 मई 2026 (मंगलवार), 13 मई 2026 (बुधवार) तथा 13/14, 14/15 और 15/16 मई 2026 की मध्यरात्रि में निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक अप व डाउन मेन लाइनों पर लागू रहेगा।

ब्लॉक का समय

12.05.2026 व 13.05.2026: दोपहर 15:50 से 17:50 बजे तक (2 घंटे)

14.05.2026 (बुध/गुरु रात): 03:00 से 05:00 बजे तक

15.05.2026 (गुरु/शुक्र रात): 03:00 से 05:00 बजे तक

16.05.2026 (शुक्र/शनि रात): 03:00 से 05:00 बजे तक

12 व 13 मई को उपनगरीय सेवाएं प्रभावित

ब्लॉक अवधि के दौरान इस सेक्शन में लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसके अलावा कुछ लोकल ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी।

इन लोकल ट्रेनों का होगा शॉर्ट टर्मिनेशन (CSMT से कसारा)

N19 (CSMT से 13:10)

N21 (CSMT से 14:17)

N23 (CSMT से 14:46)

ये सभी लोकल ट्रेनें कसारा के बजाय आसनगांव पर ही समाप्त होंगी।

कसारा से CSMT जाने वाली ट्रेनें आसनगांव से चलेंगी

N24 (कसारा से 15:35) अब आसनगांव से 16:12 बजे चलेगी

N26 (कसारा से 16:16) अब आसनगांव से 16:54 बजे चलेगी

N28 (कसारा से 17:02) अब आसनगांव से 17:39 बजे चलेगी

ब्लॉक से पहले और बाद की पहली/आखिरी लोकल

ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम लोकल: N17 (CSMT?कसारा) 12:30 बजे

ब्लॉक से पहले CSMT के लिए अंतिम लोकल: N22 (कसारा?CSMT) 14:42 बजे

ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली लोकल: N25 (CSMT?कसारा) 16:50 बजे

ब्लॉक के बाद CSMT के लिए पहली लोकल: N30 (कसारा?CSMT) 18:17 बजे

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर नहीं

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस ब्लॉक के कारण मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मध्यरात्रि में लिए गए ब्लॉक (13/14, 14/15 और 15/16 मई) के दौरान भी नियमित ट्रेनों का संचालन सामान्य रहेगा। हालांकि यदि कोई ट्रेन लेट या री-शेड्यूल होती है तो उसे परिचालन सुविधा के अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ये रखरखाव कार्य यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे ढांचे के सुधार के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की गई है।

डॉ. स्वप्निल नीला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल