खैरथल-पड़ीसल व पड़ीसल-अलवर के बीच आरयूबी लॉन्चिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी मार्ग परिवर्तित

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 तथा पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई रेल सेवाओं को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी?

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली (09.05.26)

फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी।

ठहराव: रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली।

गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत (10.05.26)

डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर जयपुर-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी (10.05.26)

डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर चलेगी।

ठहराव: रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू।

गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर (09.05.26)

रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर रेवाड़ी-लोहारू-रतनगढ़-डेगाना होकर चलेगी।

ठहराव: लोहारू, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़।

गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज (10.05.26)

रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी।

ठहराव: अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस।

गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा (10.05.26)

रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी।

ठहराव: नारनौल, नीमकाथाना, रींगस।

गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय (09.05.26)

फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी।

ठहराव: रींगस, नीमकाथाना, नारनौल।

गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत (10.05.26)

रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-जयपुर होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती (10.05.26)

रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी।

ठहराव: नारनौल, नीमकाथाना, रींगस।

गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम (10.05.26)

जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर चलेगी।

ठहराव: मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू।

गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी (10.05.26)

रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी।

ठहराव: अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति एवं समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।