पाली सोजत क्षेत्र साण्डिया निवासी मांगीलाल प्रजापति को माटी के लाल पुरस्कार देकर किया सम्मानित 

पाली सोजत क्षेत्र साण्डिया निवासी मांगीलाल प्रजापति को माटी के लाल पुरस्कार देकर किया सम्मानित

पाली सिटी श्री श्रीयादे माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार जयपुर के उद्योग भवन में 2 मई 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रदर्शनी ने मांगीलाल प्रजापति पुत्र गणेश राम प्रजापति निवासी साण्डिया सोजत ने स्वंय समारोह में उपस्थित होकर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भजन लाल शर्मा को रजवाड़ी कलश व चार खंडों का सुसज्जित मिट्टी का दीपक भेंट किया इनकी हस्त निर्मित मिट्टी कला को देखकर व प्रभावित होकर इन्हें माटी कला क्षेत्र में परंपरागत शैली मे उत्कृष्ट नवाचारपुर्ण एवं विशिष्ट योगदान हेतु माटी के लाल 2026 के प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर् कमलो द्वारा उनको सम्मानित किया ।इस राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में पशुपालन डेयरी गौपालन एवं देव स्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोगाराम कुमावत अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र कुमावत श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक पूर्व विधायक निर्मल कुमावत अजमेर के जिला अध्यक्ष जीत राम कुमावत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे सभी ने मांगीलाल

प्रजापति की मिट्टी की कारीगरी व कलां की प्रशसा की और हमारा कहना है कि माटी कला बोर्ड का लाभ उठाएं और आगे का भविष्य उजाकर करें और आपका भविष्य आगे बढ़ता रहे